फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से 14 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 06 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बृहस्पतिवार को शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज आंधी के चलते कहीं बिजली की लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए तो कहीं पोल टूट गए। कुछ जगह लाइनें टूटने की सूचना भी कंट्रोल रूम को मिली। जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में 12 से 14 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बारिश और आंधी  के चलते शहर के तकरीबन पचास फीडरों के ब्रेकडाउन होने की सूचना बिजली निगम को मिली। कुछ फीडरों को घंटे-दो घंटे के ब्रेकडाउन के बाद चालू कर दिया गया, जबकि अधिकतर फीडर बृहस्पतिवार शाम तक जाकर सुचारू हो पाए। इस बीच लोगों को घंटों बिजली कटौती के बीच गुजारने पड़े।

बिजली निगम से मिली जानकारी के मुताबिक ए-5 सबस्टेशन से जुड़े डीग फीडर में सुबह करीब साढ़े तीन बजे ब्रेकडाउन हो गया। एनएच-3 सबस्टेशन से जुड़े बडख़ल फीडर में फॉल्ट के चलते सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्रेकडाउन हुआ और शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। एनआईटी पांच में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से शाम तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


 इसके अलावा एसजीएम नगर, खेड़ी कलां, ए-4 सबस्टेशन से जुड़ा पब्लिक हैल्थ फीडर, सेक्टर-31 सबस्टेशन से जुड़ा न्यू सिटी फीडर, शाही एक्सपोर्ट, सेक्टर-28, सेक्टर-31, सेक्टर-29, एचएसआईडीसी, सेक्टर-27, ए-4 सबस्टेशन से जुड़ा पदम नगर, इंदिरा कांप्लेक्स, सेक्टर-19, सेक्टर-17, नोर्दन इंडिया से जुड़ा एसएमआईई, प्रताप स्टील सबस्टेशन से जुड़ा सेक्टर-4, सेक्टर-6, व एनएच-तीन सबस्टेशन से जुड़े ईएसआई फीडर में भी ब्रेकडाउन रहा।

ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की वजह से सेक्टर-46, सेक्टर-21ए, 21बी, सेक्टर-45, एनएच-एक, एनएच-पांच, एनएच-दो, तिकोना पार्क व नेहरू ग्राउंड की बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर तक बाधित रही। बसेलवा कालोनी, एयर फोर्स रोड़, जवाहर कालोनी, डबुआ कालोनी, कपड़ा कालोनी, नंगला रोड़ और सारन की बिजली आपूर्ति भी बारिश के कारण शाम तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें