फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बरसात के बाद गर्मी से मिली थोड़ी राहत, 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से उमस और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत मिली। हालांकि सुबह निकली धूप ने लोगों को परेशान किया।

बारिश के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में बिजली घंटों तक गुल रही, जिसके कारण घरों और दुकानों में कामकाज प्रभावित हुआ। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने मौसम में आई ठंडक का स्वागत किया।
विज्ञापन


तापमान में कमी आने से गर्मी का एहसास काफी कम हो गया। मौसम सुहावना होने के बाद शाम के समय लोग अपने घरों से बाहर निकले। बच्चों और युवाओं ने भी खुले वातावरण का आनंद लिया।



मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन




विभाग ने रविवार को भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही दिन के दौरान बारिश या हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका भी व्यक्त की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें