फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
एनआईटी पांच में बारिश से गुजरते वाहन फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट दर्ज की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर में पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम और तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।


सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी का असर बना रहा। तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से बारिश के बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ काले घने बादल छा गए। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने माहौल को ठंडा कर दिया।
हालांकि अचानक हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शाम करीब 6:30 बजे फिर से बारिश हुई, जिससे मौसम और सुहावना हो गया। दिनभर छाए घने बादलों और गरज के कारण कई इलाकों में अंधेरा छा गया और लोगों को वाहन चलाते समय लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन




-

बल्लभगढ़ में 268 रहा एक्यूआई
वहीं दूसरी ओर, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ग्रेप-1 की पाबंदियां लागू की गई हैं, लेकिन जिले में इनका प्रभावी क्रियान्वयन नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में यह 268 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। आगरा नहर रोड किनारे कूड़े के ढेरों में आग लगाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सफाई व्यवस्था भी सीमित क्षेत्रों तक सिमटी हुई है और कई स्थानों पर पारंपरिक झाड़ू से ही सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें