फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोपहर की बारिश से मिली राहत, आज और कल रहेगा बादलों का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। मंगलवार दोपहर हुई बारिश ने उमस और गर्मी से जूझ रहे फरीदाबाद वासियों को राहत दी। अचानक हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को दिनभर अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे फरीदाबाद में मौसम में नमी बनी रहेगी और दिन में उमस महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें