फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने शहर की सूरत बदल दी। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा जिसके बाद शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले कई दिनों से जहरीली हवा का सामना कर रहे शहरवासियों को प्रदूषण से राहत मिली।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर होते-होते यह बारिश रुक-रुक कर तेज होती रही। वहीं बारिश के बीच कुछ समय के लिए सूरज की किरणें भी दिखाई दी लेकिन ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने धूप के असर को बेअसर कर दिया। शाम तक रुक-रुक कर होती रही बरसात के कारण सड़कों पर आवाजाही भी धीमी नजर आई
विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रह रहना था लेकिन बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया व न्यूनतम तापमान 8.5 दर्ज किया गया।

प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट, 200 के नीचे पहुंचा एक्यूआई
बारिश का सबसे सकारात्मक प्रभाव शहर की वायु गुणवत्ता पर पड़ा। पिछले कई दिनों से फरीदाबाद का एक्यूआई 250 के खतरनाक स्तर के आसपास बना हुआ था जो मंगलवार को गिरकर 191 दर्ज किया गया। बारिश ने हवा में मौजूद धूल के कणों को जमीन पर बैठा दिया। जिससे लोगों को सांस लेने में ताजगी महसूस हुई।


अभी फिर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं फरवरी की शुरुआत में 1 और 2 फरवरी को एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश के एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है जिससे रातें और अधिक सर्द हो जाएंगी।
विज्ञापन


जलभराव के कारण हुई समस्या
बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में हल्का जलजमाव भी देखने को मिला जिससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। लेकिन प्रदूषण से मिली राहत के कारण लोग इस बदलते मौसम का आनंद लेते भी दिखे। वहीं बारिश के कारण शाम को कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।


-मोहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें