फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में प्याज का स्टॉक करने वाले आढ़तियों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मंडी में प्याज का स्टॉक करने वाले दुकानदारों और आढ़तियों के खिलाफ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का छापेमारी अभियान जारी है। टीम ने अलग-अलग दुकानों पर जाकर प्याज के स्टॉक की जांच की। इस दौरान तीन दुकानों पर निर्धारित मात्रा से अधिक प्याज मिला।
विज्ञापन

प्याज के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। प्याज के महंगा होने के कारण खाने का जायका बिगड़ता जा रहा है। प्याज के दामों ने थोक भाव भी 100 रुपये किलो के पार पहुंच गया, जोकि फुटकर में 120 से 130 रुपये किलो बिका। इसका सीधा असर गृहणियों की रसोई पर पड़ रहा है। एनआईटी पांच नंबर मार्केट में नासिक की प्याज 110 से 130 रुपये किलो और अलवर की प्याज 100 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। प्याज के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का छापेेमारी अभियान लगातार जारी है।
शुक्रवार को भी खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान तीन आढ़तियों के पास 50 से 60 क्विंटल प्याज स्टॉक की हुई मिली। पिछले दिनों में छापेमारी कि दौरान दो दुकानों पर 200 क्विंटल प्याज का स्टॉक पकड़ा गया था। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि प्याज का स्टॉक करना जुर्म है, अगर कोई दुकानदार या आढ़ती प्याज का स्टॉक करना पकड़ा गया तो उस पर भारी जुर्माने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें