फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी के लोगों लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास में बना सहायता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके लिए बरिश के मौसम को देखते हुए राधास्वामी सत्संग ब्यास में अस्थायी सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गांव में मुनादी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर खोरी गांव से वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। वहां के लोगों के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास में जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रेडक्रास के कर्मचारियों की ड्यूटी मुनादी के लिए भी लगाई गई है, ताकि लोगों को जानकारी व सहायता मिल सकें। हरियाणा सरकार द्वारा घोषित की गई पुनर्वास योजना के तहत भी खोरी क्षेत्र के लोग अब रजिस्ट्रेशन के लिए आगे आ रहे हैं।
राधास्वामी सत्संग ब्यास में लगाए गए शिविर में काफी लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। उन्होंने खोरी क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने मकान खाली करेंगे व रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर डबुआ कॉलोनी व बापू नगर में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत पुनर्वास पालिसी में मकानों का आवंटन किया जाएगा। राधास्वामी सत्संग ब्यास में ही अस्थायी तौर पर रुकने वाले लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें