फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर से अष्टधातु से बनी राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थति जगन्नाथ मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु से बनी मूर्तियां चोरी हो गई। मूर्तियां चोरी करने दो महिलाएं कार में आई थीं। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। मंदिर प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान सेवक डॉ. पीकेएमके दास ने बताया कि दोपहर एक से शाम पांच तक मंदिर बंद रहता है। बुधवार शाम करीब चार दो बजे महिलाएं मंदिर में आईं। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कहा कि अभी मंदिर बंद है। महिलाओं ने सुरक्षाकर्मी से भगवान के दर्शन करने की जिद की। उन्होंने कहा की वे जल्द ही दर्शन करके वापस चली जाएंगी। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने दिया। उन्होंने बताया कि परिसर में बाहर की तरफ बने एक छोटे मंदिर में राधा-कृष्ण की अष्टधातु की छोटी मूर्तियां रखीं गई थीं। आरोपी महिलाएं दोनों मूर्तियों को अपने बैग में रखकर ले गईं। दोनों मूर्तियां करीब दस साल पहले एक परिवार ने दी थीं। शाम को जब पुजारी छोटे मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो मूर्तियां गायब मिली। पुजारी ने मामले की सूचना मंदिर प्रबंधन को दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सारा मामला सामने आ गया।
महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिलाएं कार की पिछली सीट से उतरती दिखाई दी। कार का चालक उनके इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी हैं। फुटेज में दिखाई दे रही महिलाओं का पहनावा काफी अच्छा है। फुटेज के आधार पर कार नंबर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें