फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जुनून की दौड़... लंबी कूद से लेकर डिस्कस थ्रो तक हर मुकाबले में चमके सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुरू हुए राज्य स्तरीय एथलेटिक्स के मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सोमवार को शानदार तरीके राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों की शुरुआत हुई। पहले दिन राज्य के लगभग सभी जिलों के कई खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। इनमें 100, 200, 400, 600 और 300 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट 100 मीटर बाधा दौड़ के मुकाबले शामिल रहे।

विभिन्न खेलों में जिले के चार खिलाड़ियों ने राज्य की टीम में जगह बनाई। इनमें बालकों की 800 मीटर दौड़ में हनी मलिक ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए हरियाणा की टीम में अपना स्थान पक्का किया। बालिकाओं के अंडर-19 में जिले की हिमांशी ने 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर खेलों अपनी जगह पक्की की। बालिकाओं के अंडर-17 की 200 मीटर दौड़ में जिले की अंजली और वृष्टि ने पांचवां और छठा स्थान हासिल करते हुए हरियाणा की टीम में अपनी स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने राज्य के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन फरीदाबाद के खिलाड़ी शानदार करेंगे और कई खिलाड़ी राज्य की टीम में अपना स्थान पक्का करेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा...
पहले दिन हिसार जिले के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। हिसार के कुल 13 खिलाड़ियों ने राज्य की टीम में अपना स्थान पक्का किया। वहीं, फतेहाबाद के भी 10 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया। - यश चोपड़ा, निर्देशक, प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें