फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ने से मना करने पर हुआ झगड़ा, चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित राहुल कॉलोनी में जामुन तोड़ने से मना करने पर एक व्यक्ति ने युवक को चाकू मार दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनआईटी राहुल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि दोस्त हरिकरण शहीद भगत सिंह कॉलेज में गार्ड है। रविवार को हरिकरण शैलेंद्र के घर मिलने आया था। इसी दौरान शैलेंद्र का पड़ोसी गोलू भी आ गया और हरिकरण से बदसलूकी करने लगा। गोलू ने हरिकरण से कहा कि कॉलेज परिसर से जामुन नहीं तोड़ने देगा। शैलेंद्र कुमार ने गोलू को समझाया कि हरिकरण उसका मेहमान है, उससे इस तरह से बात न करे। इस बात से गोलू नाराज हो गया और शैलेंद्र के चेहरे पर घूंसा मार दिया। इसके बाद अपने मामा विमलेश को लेकर दोबारा से गली में आ गया। दोनों मिलकर उनसे गाली-गलौज करने लगे। इस पर शैलेंद्र के बेटे गौरव और सौरव ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इतनी देर में विमलेश ने सौरव की गर्दन पर चाकू मार दिया। पड़ोसियों ने बीच में आकर मामले को शांत कराया। सौरव को इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें