फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिहायशी इलाके में फिर दिखा अजगर, पांच दिन में दूसरी घटना से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के रिहायशी इलाके में अजगर दिखाई देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरकेश नगर कॉलोनी के पास नहर किनारे एक बार फिर अजगर नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई। यह पिछले पांच दिनों में दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अजगर कई घंटों तक नहर किनारे बैठा रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत वन्य एवं प्राणी विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए नहर की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य एवं प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी और ठंडे स्थान की तलाश में वन्य जीव आबादी की ओर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में दूरी बनाए रखें और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें