फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना एलिवेटेड रोड निर्माण में देरी पर पीडब्ल्यूडी सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना का निरीक्षण कर एसई ने ठेकेदार को दिए तेजी से काम करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। 225 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मोहना एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सख्ती दिखाई है। विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) मनोज ओला ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।

एसई मनोज ओला ने स्पष्ट किया कि विभाग की प्राथमिकता हर हाल में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है और तय समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था। इस परियोजना के तहत कुल 90 पिलर का निर्माण किया जाना है। हालांकि अभी भी करीब 300 मीटर हिस्से में पिलर का निर्माण अधूरा है, जिसके चलते परियोजना निर्धारित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुल के पूरा होने के बाद बल्लभगढ़ से केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चल रही विजिलेंस जांच पर एसई मनोज ओला ने कहा कि विभाग भी समय-समय पर गुणवत्ता की जांच करता है। विजिलेंस विभाग को जांच का पूरा अधिकार है और विभाग को इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि परियोजना में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और तय समय पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण एलिवेटेड रोड जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें