फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटरसाइकिल की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुनपेड से चंदावली जाते समय पीछे से आई मोटरसाइकिल की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी शौकीन का पैर टूट गया। उपचार के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने 10 दिन बाद 17 नवंबर को मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फतेहपुर तगा निवासी 34 वर्षीय शौकीन ने बताया कि 7 नवंबर को वह मोटरसाइकिल से चंदावली जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आई बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में बाईं तरफ टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। साथी कर्मचारी विनोद उन्हें सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अनुसार, डॉक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट बताया था। 8 और 12 नवंबर को भी बयान नहीं हो सके। 17 नवंबर को घर जाकर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद बाइक के चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(बी) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें