-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अफ्रीकी खिलाड़ी को किया नॉकआउट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के मुक्केबाज पुष्पेंद्र राठी ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। चैंपियनशिप के दूसरे राउंड के मुकाबले में पुष्पेंद्र का सामना अफ्रीकी खिलाड़ी ज्योफ्री माउंगो से हुआ। चार राउंड तक चले मुकाबले में पुष्पेंद्र ने दमदार पंचों के दम पर माउंगो को 5-0 से शिकस्त देते हुए नॉकआउट कर दिया।
पहले राउंड में मिला था वॉकओवर
बता दें कि प्रतियोगिता के पहले राउंड में पुष्पेंद्र का मुकाबला पाकिस्तानी मुक्केबाज अली हुसैनी से होना था। हालांकि, वीजा न मिल पाने के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ी समय पर मुकाबले के लिए नहीं पहुंच सका। इसके चलते पुष्पेंद्र को वॉकओवर मिल गया। दूसरे दौर की जीत के बाद पुष्पेंद्र अब तीसरे राउंड के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।