एमवाईएस कप के महिला टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
-पुरुष और महिला वर्ग में दोनों टीमों ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर क्रिकेट मैदान पर एमवाईएस कप का खिताब पंटर-11 और झंवर रॉयल क्वीन ने जीत लिया। पुरुष वर्ग में पंटर-11 ने लखोटिया लायंस को हराया। वहीं महिला वर्ग में झंवर रॉयल क्वीन ने मारवाड़ी मैवरिक्स को पटखनी दी। विशाल और अनुशा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 15 ओवर के मुकाबले में लखोटिया लायंस ने छह विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। लखोटिया की ओर से अमित ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए। पंटर-11 के लिए आरजे ने तीन और हर्षवर्धन ने दो विकेट चटकाए। जवाब में पंटर-11 ने 14.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंटर-11 के विशाल बहेती ने 50 गेंदों पर 85 और दर्शन ने 32 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। लखोटिया के देव और रिषभ ने एक-एक विकेट लिया।
मारवाड़ी मैवरिक्स ने 10 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 122 रन बनाए। मारवाड़ी की ओपनर नायशा ने 41 गेंदों पर 91 बनाए। रॉयल क्वीन के लिए सोनल और श्रुति ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्वीन ने सिर्फ 8.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मुकाबला जीत लिया। रॉयल क्वीन की अनुशा ने 36 गेंदों पर 87 और श्वेता ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी। अनुशा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एमवाईएस कप के महिला टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक