फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन चालकों से नहीं मांगा जा रहा पीयूसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 116 पेट्रोल पंपों पर कैमरा आधारित व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए लागू किए गए नो पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) नो फ्यूल नियम का सोमवार तक भी फरीदाबाद में असर दिखाई नहीं दिया। सोमवार को की गई पड़ताल में शहर के पांच पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी जांच के वाहनों में ईंधन भरा गया। वाहन चालक सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे और कर्मचारियों ने पीयूसीसी प्रमाणपत्र मांगने या वाहन नंबर से उसकी वैधता जांचने की जहमत नहीं उठाई।

हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाना है। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों के जरिये वाहन नंबर स्कैन कर ऑनलाइन पीयूसीसी की वैधता जांच की जानी है। कैमरा आधारित व्यवस्था शुरू होने तक मैन्युअल जांच के निर्देश हैं। इसके बावजूद जिले के करीब 116 पेट्रोल पंपों पर सोमवार तक कैमरा आधारित व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ पेट्रोल पंप कर्मचारियों के पास यह जानकारी पहुंच गई है। वहां जल्द ही इन नियमों का पालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन



सोमवार को भी स्थिति जस की तस

नीलम-बाटा रोड, दोपहर 12 बजे
पेट्रोल पंप पर वाहन चालक सामान्य तरीके से पेट्रोल भरवाते मिले। कर्मचारियों ने न पीयूसीसी मांगा और न ही उसकी वैधता जांची। बिना किसी पूछताछ के वाहनों में ईंधन भरा गया।
विज्ञापन


एनआईटी-5, दोपहर एक बजे
यहां भी वाहन चालकों से पीयूसीसी के बारे में कोई सवाल नहीं किया गया। ईंधन की बिक्री सामान्य दिनों की तरह जारी रही।

अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, दोपहर दो बजे
यहां भी पेट्रोल भरने से पहले पीयूसीसी की जांच नहीं हुई। नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नियम के पालन की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आई।


सेक्टर-15, दोपहर तीन बजे
यहां भी वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल मिलता रहा। किसी से पीयूसीसी दिखाने को नहीं कहा गया और न ही वाहन नंबर से उसकी वैधता जांची गई।


क्या बोले पंप मैनेजर


-एनआईटी-5 के पंप मैनेजर राज कुमार ने कहा कि एनआईटी सहित सेक्टर-3 और सेक्टर-22 स्थित हमारे पंपों पर भी फिलहाल बिना पीयूसीसी जांच के ईंधन दिया जा रहा है। अभी तक हमारे पास इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

-सेक्टर-15 के पंप मैनेजर नीरज ने बताया कि आज ही हमें इस नियम की जानकारी मिली है। आगामी एक-दो दिनों में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें