फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी शनिवार को जिला पलवल के तीनों न्यायिक परिसरों पलवल, होडल और हथीन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित मामलों का निपटारा आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेनका सिंह ने जानकारी दी कि लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, एनआई एक्ट (चेक बाउंस), फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामले निपटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 6 बेंचें लगाई जाएंगी। पलवल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन, प्रधान जज फैमिली कोर्ट पायल मित्तल, सीजेएम मानसी धीमान और जेएमआईसी आकृति वर्मा की बेंच रहेंगी। वहीं हथीन के लिए एसडीजेएम गरिमा यादव और होडल के लिए जेएमआईसी विवेक कुमार की बेंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें