फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली-पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-86 स्थित एडोर हैप्पी होम सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित एडोर हैप्पी होम सोसाइटी में लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने रविवार को बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में निवासी सोसाइटी परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

करीब 782 फ्लैट वाली इस सोसाइटी में तीन वर्ष पहले लोगों को पजेशन मिला था। निवासियों का कहना है कि आज एक फ्लैट की कीमत 75 लाख रुपये से अधिक है। इसके बावजूद हर महीने मेंटेनेंस शुल्क, बिजली और पानी का बिल नियमित जमा करने के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सीमान सिंह, संजीव, लखन सिंह और ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दस दिनों से पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि परिवारों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पानी की सप्लाई के लिए लगी मोटरें खराब पड़ी हैं, लेकिन मेंटेनेंस एजेंसी उनकी मरम्मत कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रही। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

वहीं, बिजेंद्र सौरोत, शादीलाल रैना और लोकेश सहित अन्य निवासियों ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत लगाकर फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिल्डर ने बिजली विभाग से एक ही कनेक्शन लिया हुआ है और उसी के माध्यम से पूरे परिसर में बिजली की आपूर्ति करता है। साथ ही फ्लैट मालिकों को अलग-अलग बिजली मीटर लगवाने की अनुमति भी नहीं दी जाती।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार सोसाइटी में रोजाना आठ से दस घंटे तक बिजली गुल रहती है। शनिवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो रविवार तड़के करीब तीन बजे बहाल हो सकी। शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। उनका कहना है कि पिछले दस दिनों में बिजली और पानी दोनों की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है।

इस संबंध में मेंटेनेंस टीम के प्रतिनिधि रितिक चंदीला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें