फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइको किलर ने दो युवकों को मार डाला, निर्माणाधीन इमारत में शवों को लगाया ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-31 स्थित मेवला महाराजपुर एरिया की वारदात, युवक के अपहरण की जांच करने के दौरान हुआ खुलासा
विज्ञापन

पुलिस ने साइको किलर युवक को दबोचा, आरोपी ने दोनों युवकों की हत्या की बात स्वीकार की
नशा करने के बहाने इमारत में ले गया आरोपी, बाद में ऊपरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंका, लूटपाट के बाद शवों को पुरानी निर्माणाधीन इमारत में ठिकाने लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 के मेवला महाराजपुर इलाके में एक सिरफिरे साइको किलर ने दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। अलग-अलग दिन की गई हत्या के बाद आरोपी ने शवों को निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में ठिकाने लगा दिया। एक युवक के शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया जबकि दूसरे को बेसमेंट के सिंक टैंक में डाल दिया।
विज्ञापन

एक युवक के अपहरण मामले की पड़ताल हुई तो इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी आमिर उर्फ सोनू (30) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार देर रात दोनों युवकों के शव मेवला महाराजपुर की निर्माणाधीन इमारत से बरामद कर लिए गए। शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके का मुआयना किया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक युवक की हत्या उसने नौ अक्तूबर को इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंककर की थी। इससे पहले करीब एक माह पूर्व दूसरे युवक को भी इसी तरह मारा था। बाद में शवों को इमारत के बेसमेंट में ठिकाने लगा दिया। हत्या के बाद मृतकों के सामान को लूट लिया गया।
एक माह पहले की गई हत्या के बाद आरोपी ने शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला भी दिया। पुलिस को युवक के शव के अवशेष ही बरामद हुए हैं। इसकी फिलहाल पहचान भी नहीं हो सकी है। हालांकि आरोपी का दावा है कि मरने वाला बेघर था। पुलिस मेडिकल बोर्ड से इसके शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही है।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

मूलरूप से गांव रोहिला, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद, यूपी का रहने वाला अवनीश (35) चार माह पूर्व काम की तलाश में अपने जीजा प्रमोद के पास फरीदाबाद आया था। जीजा ने चमड़े की फैक्टरी में इसकी नौकरी लगवा दी। सब कुछ ठीक चलता रहा। इस बीच नौ अक्तूबर को अवनीश गांव जाने की बात कर घर से निकल गया।
लेकिन वह अपने गांव नहीं पहुंचा। प्रमोद ने अवनीश की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रमोद ने 12 अक्तूबर को सेक्टर-46 पुलिस चौकी, थाना सूरजकुंड में अवनीश की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच अवनीश का फोन बीच-बीच में ऑन हो रहा था।
पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपी आमिर उर्फ सोनू को मेवला महाराजपुर से दबोच लिया। वह नशे की हालत में मिला, उसने बताया कि उसकी अवनीश से थोड़ी पहचान थी। वह नशा करने के बहाने अवनीश को एसआरएस टॉवर के नजदीकी पुरानी निर्माणाधीन इमारत में ले गया। वहां उसने ऊपरी मंजिल से उसे धक्का दे दिया।
अवनीश की मौत हो गई। उसने मोबाइल फोन और कैश लूटने के बाद उसके शव को इमारत के बेसमेंट स्थित सिंक टैंक में ठिकाने लगा दिया। पुलिस आरोपी को लेकर इमारत में पहुंची और अवनीश का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक माह पहले उसने एक और युवक की इसी तरह हत्या की थी।
करीब 100 मीटर दूर पुलिस ने दूसरे शव के अवशेष बरामद कर लिए। आरोपी उसे भी नशे के बहाने इमारत में लाया था। उसे ऊपरी मंजिल से नीचे गिराकर मार डाला। बाद में उसका शव घसीटकर बेसमेंट में ले गया। वहां शव को जला दिया। पुलिस को युवक के शव के अवशेष मिले हैं। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आरोपी ने दोनों हत्याओं को एक तरीके से किया है, वह नशे का आदी है, उससे पूछताछ जारी है, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कुलदीप सिंह, डीसीपी, एनआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें