फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीवरेज की पानी निकासी को लेकर सोमवार को शिवदुर्गा विहार डी ब्लॉक के लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई महीने से गंदा पानी जमा है, लेकिन निगम सुनने को तैयार नहीं है। लोगों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीयवासी संजीव सक्सेना का कहना है कि पिछले कई महीनों से शिवदुर्गा विहार डी ब्लॉक नियर रेलवे फाटक के पास जमा सीवरेज के गंदे पानी से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। दूर-दूर तक सड़क पर गंदा पानी भरा पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

इसी गंदे पानी में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया के जानलेवा मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे कॉलोनी के कई लोग बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि यदि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बृजकिशोर मिश्रा, ओमप्रकाश, बह्रपाल, सत्य प्रकाश, संजीव सक्सेना, मुस्कान, विनोद, सोनी, पंकज, अदिति, ओंकार, मीना, किशन सिंह, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, बीएस मीणा, कपिल, तरूण सैनी, रामप्रकाश, सीता देवी, मुकेश सिंह, मन्नू, माया, रामवती, रामरतन सिंह, जूली, विकास बंसल, परमजीत, विक्की, अमित, हिमांशु, दीपा, रामचरण, एकेसिंह, कर्ण, केशव, पंकज, अमन, उमाशंकर, राजकिशोर, मीनाक्षी, प्रेमवती, अनुपमा, जगदंबा मिश्रा व संतोष देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें