फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी के निवासी सीटू कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्य
विज्ञापन
जुलूस निकालकर मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे लोग, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी समेत आसपास की कॉलोनियों के सैकड़ों परिवारों ने सेक्टर-16 स्थित नेहरू गर्ल्स स्कूल के पास पार्क में सभा कर नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि यदि कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया तो पहले उन्हें कुचलना होगा। इसके बाद सभी लोग जुलूस निकालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेंद्र, संयोजक वीरेंद्र डंगवाल, सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, एटक नेताओं और मार्क्सवादी पार्टी के राज्य सचिव प्रेमचंद सहित कई वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू कॉलोनी सहित शहर की अनेक कॉलोनियों में लाखों लोग वर्षों से रह रहे हैं। उनके पास वोटर आईडी, राशन कार्ड और फैमिली आईडी जैसी सरकारी पहचान हैं, ऐसे में उन्हें अवैध बताकर उजाड़ना गलत है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विपुल गोयल से पूछा कि तोड़फोड़ के आदेश किस स्तर से दिए गए। इस पर मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से चर्चा कर ऐसा समाधान निकाला जाएगा जिससे किसी का घर न टूटे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और शेष क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी जल्द शुरू कराई जाएगी। साथ ही नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में फिलहाल पुलिस हस्तक्षेप नहीं होने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक सरकार लिखित में ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने 5 जुलाई को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवासीय कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें