फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने रुकवाया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर क्षेत्र की चौहान वाली गली में मोबाइल टावर लगाने को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पहुंच कर काम को रुकवा दिया।


चौहान कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उनकी गली में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। गली में रहने वाले लोग पिछले 15 दिनों से प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं। उनकी ओर से उपायुक्त, नगर निगम से लेकर कोर्ट में भी शिकायत की जा चुकी है। उसके बावजूद भी इस टावर को रिहायशी इलाके में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति का यह प्लॉट है, वह तीन महीने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उसके बाद वह अपने परिवार के साथ कहीं ओर चले जाएंगे। इस टावर के लगने से उनको कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी होगी। उनका कहना है कि जो व्यक्ति इस टावर को लगवा रहा है उसको कंपनी की ओर से हर महीने 30 से 40 हजार रुपये किराये के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी वजह से वह टावर लगवा रहा है। उनकी ओर से इसको लेकर पुलिस को अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम को रोक दिया है और जांच के लिए सात दिन का समय मांगा है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगने की वजह से रेडियो एक्टिव किरणों का भी खतरा रहेगा। यहां पहले से ही तमाम बड़े बुजुर्ग रहते हैं। जिन्हें इस टावर की वजह से किसी न किसी गंभीर बीमारी के होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें