फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पति की हत्या के मामले में महिला के प्रेमी सहित पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना डबुआ इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को अदालत में पेश मार जेल भेज दिया है। इसके अलावा आरोपी पत्नी के प्रेमी सहित चार लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला ने अपने मुंह बोले चाचा हरजीत, अपने प्रेमी नितिन उसके दोस्त विष्णु, दीपक, विनीत के साथ मिलकर 11 जनवरी की रात को दिनेश धवन की सैनिक कॉलोनी में गला दबाकर हत्या कर दी थी। दिनेश की मृत्यु को पक्का करने के लिए उसके सिर पर डंडा भी मारा था। 

इसके बाद शव को डबुआ एरिया में बह रहे गंदे नाले में डाल दिया था। 28 जनवरी को थाना डबुआ पुलिस को सूचना मिली कि नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सैनिक कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दिनेश कई दिनों से गायब है। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर यासीन खान मृतक दिनेश के घर गए और उन्होंने दिनेश की पत्नी को फोटो दिखाकर पूछा कि क्या यह शव आपके पति का है। वहीं पर आरोपी महिला का मुंह बोला चाचा हरजीत सिंह भी बैठा हुआ था। 
 

दोनों ने दिनेश के शव को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने जब शव के बारे में मृतक दिनेश के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने दिनेश को पहचान लिया और कहा कि वह कई दिनों से गायब है। पुलिस को तभी से महिला पर शक हो गया। 

पुलिस ने महिला को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ की जिसपर महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक दिनेश और आरोपी महिला ने साल 2010 में लव मैरिज की थी। 

दोनों ही सैनिक कॉलोनी में रहते थे। मृतक दिनेश और उसकी पत्नी सैनिक कॉलोनी में आरोपी महिला के भाई के घर में किराए पर रहते थे। मृतक दिनेश प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। आरोपी नितिन, दिनेश का दोस्त था और उसके घर पर आता जाता था। 

वहीं से ही उसकी दोस्ती दिनेश की पत्नी के साथ हो गई थी। आरोपी महिला ने अपने पति दिनेश को रास्ते से हटाने के लिए अपने मुंह बोले चाचा हरजीत और अपने प्रेमी नितिन व उसके दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। योजना के तहत ग्यारह जनवरी की रात आरोपी महिला उसके प्रेमी नितिन व उसके दोस्त विनीत और विष्णु ने मिलकर दिनेश का गला दबा दिया और सिर में डंडा भी मारा। 
 

हत्या के बाद उन्होंने शव को बोरी में डालकर बाथरूम में छुपा दिया था। योजना के तहत हरजीत को भी हत्या के समय आना था, लेकिन वह समय पर नहीं आया। वह सुबह चार बजे पहुंचा था। अन्य आरोपियों ने हरजीत से कहा कि हमने काम कर दिया है अब शव को तुम ठिकाने लगा दो।

आरोपी हरजीत, विष्णु और अन्य ने मिलकर बाथरूम में से शव निकाल कर उसको पॉलिथीन, रजाई के कवर और कंबल में लपेटकर बेड के बॉक्स में रख दिया और पूरे घर की सफाई कर दी। जब शव से बदबू आने लगी तो मृतक दिनेश की पत्नी ने हरजीत और अपने प्रेमी नितिन से उसे जल्दी से जल्दी ठिकाने लगाने को कहा। 

जिस पर हरजीत 18 जनवरी को एक रिक्शा लेकर आया और नितिन व उसके दोस्त दीपक के साथ मिलकर शव सहित पूरे बेड को रिक्शा में रख कर ले गए और शव को डबुआ एरिया में गंदे नाले में फेंक दिया। जांच अधिकारी यासीन खान ने बताया कि आरोपी प्रेमी नितिन ने हत्या करने के लिए अपने दोस्त विष्णु को 41 हजार रुपये दिनेश की पत्नी से उसके अकाउंट में डलवाए थे। 

महिला से पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला आरोपी के कोई भी बच्चा नहीं है। दिनेश व उसकी पत्नी ने 5 साल की लड़की को गोद लिया हुआ है। मृतक दिनेश को शराब की लत थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी नितिन, हरजीत, विनीत को काबू कर लिया गया है। विष्णु और, दीपक के ठिकानों पर लगातार रेड की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें