फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो राजीव कुमार ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलगुरु मिल गया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के पूर्व सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के आठवें कुलगुरु के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। प्रोफेसर राजीव कुमार ने प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर का स्थान लिया, जो फरवरी 2022 से इस पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर कुमार का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अजय रंगा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने किया। एआईसीटीई में सदस्य सचिव रहते हुए उन्होंने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन और इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया। उनके प्रयासों से देशभर में आइडिया लैब्स और एडटेक प्लेटफार्म एनईएटी की स्थापना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें