फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब दुरुस्त किया जाएगा सेहतपुर स्थित छठ घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड-25 स्थित घाट की नगर निगम बदलेगा सूरत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने सेहतपुर की श्याम कॉलोनी स्थित छठ घाट को संवारने और दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। निगम ने इस कार्य को मंजूरी देने के बाद प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। कार्य को सात महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।


निगम के अनुसार परियोजना में घाट की मरम्मत, सीढ़ियों को ऊंचा करना और आसपास 80 एमएम मोटाई के इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक बिछाने का काम किया जाएगा। निगम के इस कदम से छठ पूजा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। आपको बताते चलें कि छठ महापर्व के समय यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन





नगर निगम का कहना है कि घाटों की मरम्मत और सुविधाओं का विकास नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। बरसात के मौसम में घाट की सीढ़ियों और आसपास की जगह जर्जर हो जाती है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इंटरलॉकिंग टाइल्स से फिसलन की समस्या कम होगी और घाट पर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



सेहतपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से घाट की स्थिति सुधारने की मांग कर रहे हैं। अब प्राथमिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होने पर स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। घाट का धार्मिक-सामाजिक महत्व भी बना रहेगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें