फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका अग्रवाल हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्रस्तावित संसद घेराव में शामिल होने जा रहीं थीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को दिल्ली में प्रस्तावित संसद घेराव में शामिल होने जा रहीं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल को पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रियंका अग्रवाल के अनुसार उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए सुबह करीब पांच बजे से ही उनके घर के बाहर महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने समेत महिलाओं के अधिकारों की मांग को लेकर संसद घेराव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। प्रियंका ने कहा कि पुलिस के पहरे संघर्ष के इरादों को कैद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन और अलका लांबा के नेतृत्व में कांग्रेस जनता और युवाओं के हक की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें