फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के चार हजार विद्यार्थियों को निजी स्कूल नहीं दे रहे टीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़े आर्थिक हालातों का असर निजी स्कूलों पर दिखने लगा है। जिले के करीब छह हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़ सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। वहीं, करीब चार हजार विद्यार्थी फीस भुगतान न करने के कारण निजी स्कूलों से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट हासिल करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर बात करने से इंकार कर रही हैं। हालांकि सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की बात शिक्षा अधिकारी ने की है।
विज्ञापन

जिले में निजी स्कूलों को छोड़ कुल दो हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण शिक्षा विभाग के इंर्फोमेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर अपडेट हो चुका है। जबकि चार हजार विद्यार्थियों ने अस्थायी रूप से दाखिला लिया है, इन विद्यार्थियों को निजी स्कूल से अभी तक स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं मिला है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अब तक राज्य में कुल 43,293 विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों को छोड़ सरकारी विद्यालयों का रुख किया है।
एनसीआर के करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने बदला स्कूल
राजधानी के नजदीकी क्षेत्र सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह सहित कुल पांच जिलों के 11370 विद्यार्थियों ने निजी को छोड़ सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। वहीं, राज्य के करीब 87000 विद्यार्थी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के अभाव में स्थाई दाखिले के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें