फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शॉर्ट सर्किट से प्राइवेट बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कामां रूट पर हुई घटना के बाद चालक बस को अनाज मंडी ले गया
विज्ञापन

-चालक ने कूदकर बचाई जान, कोई यात्री नहीं था बस में
संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर से कामां रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस में गुरुवार को अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। बस से धुंआ उठते देख बस चालक बस को अनाज मंडी ले गया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार बस चालक अनाज मंडी क्षेत्र से बस को वापस पुन्हाना बस अड्डे की ओर लेकर आ रहा था। उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। अचानक बस के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने बस को अनाज मंडी में खडा कर नीचे कूद गया । कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस यात्रियों से भरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि उस समय बस खाली थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं लोगों ने प्राइवेट बसों की नियमित तकनीकी जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें