फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रीतम चंद बने हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन का आयोजन बुधवार को होटल राजहंस में किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी गठन में सर्वसम्मति से हुए निर्णयों के अनुसार प्रीतम चंद को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महेंद्र नरवाल को प्रदेश महामंत्री और बाबू आर्य को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अक्षय राणा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभु शंकर कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

अधिवेशन में संगठन की एकता भी देखने को मिली, जहां फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीरज मावी, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान सोनू नागर, नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान महेश हुड्डा और पूर्व जिला मंत्री नीरज त्यागी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें