फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैदी ने जेल के सहायक अधीक्षक और हेड वार्डर को दी धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्का मुक्की कर हेड वार्डन की वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला जेल नीमका के सहायक अधीक्षक व हेड वार्डर को एक कैदी ने गोली से उड़ाने की धमकी दी है। इस दौरान आरोपी ने हेड वार्डर की वर्दी भी फाड़ दी। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेल के हेड वार्डर देवी सिंह ने बताया कि उसके पास कैदियों को टेलीफोन से कॉल कराकर घर बात करने वाले बूथ का इंचार्ज आया। उसने बताया कि मिल्क गानिकी गांव का रहने वाला कैदी ललित शोर-शराबा कर रहा है। उसने कैदी को अपने पास बुलाया और समझाने लगे। तभी उसने धक्का मुक्की कर वर्दी फाड़ दी। शोर सुनकर जेल के सहायक अधीक्षक उमेश कुमार भी आ गए। तभी गार्द कर्मियों के सामने ललित ने दोनों को गोली से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने हेड वार्डर की शिकायत पर कैदी ललित के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी के दौरान वर्दी फाड़ने तथा जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें