प्रिंस क्लब ने हैवोक को हराया
फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को हैवोक और प्रिंस क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 30 ओवर के इस मुकाबले में हैवोक-11 को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने हैवोक की टीम 150 रन ही बना सकी। संवाद
केपी लायंस ने जीता मुकाबला
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर केपी क्रिकेट अकादमी और लखनऊ की राइजिंग क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला। मुकाबले में एकेपी अकादमी ने राइजिंग अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग अकादमी ने 140 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई केपी की टीम ने महज 38 ओवर में 142 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।