फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनिया में नहीं कोई मुकाबला: कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1 में है।
विज्ञापन

कैप्शन: एक बच्ची को सम्मानित करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

- एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को दिखाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण

- जिला के नगर परिषद क्षेत्र में पहुंची संकल्प यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं है। उनके आगे आज पूरी दुनिया के बड़े से बड़ा नेता सिर झुकाता है। आज हालात ये हैं कि भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह गारंटी बन जाती है। कृष्णपाल गुर्जर हूडा सेक्टर दो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विधायक दीपक मंगला भी विशेष रूप से मौजूद थे। यात्रा के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक जन को सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी होनी चाहिए। हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ऐसा कोई भी व्यक्ति न रहे जो सरकार की योजनाओं का पात्र हो और उसे योजनाओं का लाभ न दिया गया हो। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं और पात्रता पूरी होने पर संबंधित व्यक्ति से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करवाते हैं। इसके अलावा जन समस्याओं को भी सुनकर मौके पर ही उनका समाधान करने की दिशा में कार्य करते हैं।
विज्ञापन

इन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, वाइस चेयरमैन मनोज बंधू, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, हरेंद्र पाल राणा, योगेश सहरावत, मुकेश सिंगला, महिला मोर्चा की भाजपा जिलाध्यक्ष रश्मी सहरावत, मनोज रावत, गौरव गौतम, यशपाल मावई, भगत सिंह घुघेरा, संजय गुर्जर, शीशपाल, नगर परिषद के पार्षद अनिल नागर, बृज मोहन, मोहनलाल, हरि कृष्ण तेवतिया, सूरज राणा, भगती, भूपराम पाठक, दीपचंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें