सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 4 मई को थाना चांदहट में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। गुमशुदा महिला को 23 मई को आरोपी के ठिकाने से बरामद किया गया। पीड़िता के अदालत में बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 जोड़ी गई।
एएसआई नेपाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत पहले से 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।