फरीदाबाद। अलग-अलग मामलों में अदालत में पेश नहीं होने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शस्त्र अधिनियम के मामले में अल्ताफ सुली के खिलाफ खेड़ी पुल थाने में 24 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोर्ट ने लगातार गैरहाजिर रहने पर 13 अगस्त को उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया था। वहीं, मारपीट और शस्त्र अधिनियम के मामले में मयंक के खिलाफ 10 मई 2020 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पेश नहीं होने पर अदालत ने आठ अक्तूबर को उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया। दोनों के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद