फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोर और महिला समेत दो लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों से एक किशोर और एक महिला लापता हो गए। बदरपुर सैद क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोर 9 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं, एसजीएम नगर क्षेत्र से 32 वर्षीय महिला 2 अक्तूबर को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों के अनुसार, उसे 7 नवंबर को एक कंपनी के बाहर देखा गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें