फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिर के पीछे नहर किनारे मिला पुजारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर चोट के निशान, सेक्टर-31 थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के पीछे आगरा नहर के किनारे जंगल में पुजारी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। ओम प्रकाश पिछले करीब एक साल से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर के पीछे नहर किनारे जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव मिलने वाली जगह के आसपास भी जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और मंदिर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शव को बीके अस्पताल भेज दिया है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुजारी मंदिर से कब और किन परिस्थितियों में बाहर गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लोगों से मिली जानकारी भी खंगाल रही है। सराय एसीपी संदीप मोर ने बताया कि पुजारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें