फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में पुजारी हत्याकांड: तीसरा आरोपी रोहताश गिरफ्तार, नशा करने को लेकर हुई थी वारदात

Thu, 01 Oct 2026 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास पुजारी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी रोहताश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास पुजारी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी रोहताश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के पास बैठकर नशा कर रहे थे। पुजारी ने उन्हें नशा करने से रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पत्थर के सिल-बट्टे से पुजारी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पुजारी की मौत हो गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चारों आरोपी रोहताश के ऑटो में बैठकर दिल्ली से स्मैक लेकर आए थे। 

वारदात के बाद आरोपियों ने मंदिर से पुजारी का सामान भी चोरी किया और इसी ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें