हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के परिसर में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।