फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ट्रेन में पुरुषों की मौजूदी से व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षित ट्रेन में नियमों की अनदेखी का आरोप, महिला यात्रियों में नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से चलाई जा रही लेडीज स्पेशल लोकल ट्रेन में पुरुष यात्रियों के सफर करने की शिकायतों के बाद महिला यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। पूरी तरह महिला यात्रियों के लिए आरक्षित इस ट्रेन में पुरुषों के चढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

महिला यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन उनकी सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए चलाई जाती है, लेकिन कई बार पुरुष यात्रियों की मौजूदगी से कोच में भीड़ बढ़ जाती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में, जब बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी और कॉलेज के लिए यात्रा करती हैं, तब परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि लेडीज स्पेशल ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। आरक्षित ट्रेन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी और जांच की जाती है। यदि किसी यात्री द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आरपीएफ लगातार सतर्क रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें