फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-55 में डिलीवरी हट के साथ ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-55 स्थित पॉलीक्लीनिक के भवन में जल्द ही डिलीवरी हट विकसित कर ओपीडी सुविधा शुरू करने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने उच्च अधिकारियों से स्टाफ की मांग की है। संबंधित संसाधनों की आवश्यकता का ब्योरा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास सेक्टर-55 में पॉलिक्लीनिक के नाम पर जगह उपलब्ध है। कई कारणों से यह व्यवस्था विकसित नहीं की जा सकी, इसके बाद कौशल विकास विभाग ने इस भवन को अपने कार्य में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग ने यह जमीन वापस ले ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने 50 बेड का डिलीवरी हट शुरू करने के लिए फाइल उच्च अधिकारियों को भेज दी है। इसमें पॉलिक्लीनिक में सामान्य ओपीडी की सुविधा को भी स्वास्थ्य विभाग ने प्लान में स्थान दिया है। इसके साथ ही शिशु, स्त्री, दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की अनुशंसा भी विभाग ने की है। इसके सात प्रथम तल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फिलहाल बीके सिविल अस्पताल में स्थित है। वहां आईडीएसपी लैब विकसित की जाएगी। नया कार्यालय सेक्टर-55 में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं पर पॉलिक्लीनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें