फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नमो भारत रेल परियोजना को लेकर तेज हुई तैयारी, सैनिक कॉलोनी से बाटा चौक तक होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद।
नमो भारत रेल परियोजना (आरआरटीएस) को सिरे चढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारी शनिवार को सुबह 11 बजे सैनिक कॉलोनी से बाटा चौक तक निरीक्षण करेंगे। इसमें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (एचएसआरटीसी), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेकर परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें