फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में विज्ञान संगोष्ठी 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार संगोष्ठी का विषय क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं एवं चुनौतियां रखा गया है। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र भाग ले सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आठ अगस्त तक खंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित करें। इसके बाद 19 अगस्त को जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खंड स्तर पर चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें से श्रेष्ठ प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। विज्ञान विशेषज्ञ जिला अधिकारी कृष्ण शर्मा ने बताया कि विज्ञान संगोष्ठी स्कूल के विद्यार्थियों को एक मौका देती है, जिसके तहत छात्र जिज्ञासा और खोज की भावना से विज्ञान की दुनिया में नए आयाम स्थापित कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें