फरीदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को एनआईटी-2 स्थित लखानी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्त एकत्रित करना रहा। शिविर में 100 से अधिक लोग पहुंचे, जिनकी जांच के बाद रक्त लिया गया। शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस आयोजन में समाजसेवी नीरू भाटिया, मदन चावला ने अहम योगदान दिया और व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए। संवाद