मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास की फाइल फोटो ।
सेक्टर-45-46 अंडरब्रिज का रखरखाव निजी एजेंसी को
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-45 और 46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एचएसवीपी ने नई व्यवस्था तैयार की है। योजना के तहत अंडरपास का संचालन और रखरखाव निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा।
अंडरपास में पंप ऑपरेटर और चौकीदार की तैनाती के साथ 125 केवीए जेनरेटर सेट लगाया जाएगा ताकि बिजली बाधित होने पर भी पंप चालू रहें और पानी पांच मिनट में निकाला जा सके। शहर के ओल्ड फरीदाबाद, एनएचपीसी और सेक्टर-45-46 अंडरपास में बारिश के दौरान जलभराव आम समस्या रही है, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
तीन साल पहले ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव के कारण दो लोगों की मौत के बाद अब विभाग ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया है।