फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छठ पूजा की तैयारी तेज, 24 लाख से बनेंगे नए घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुराने घाटों को किया जाएगा दुरुस्त, काम किया गया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
दिवाली का त्योहार संपन्न होने के बाद अब शहर में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख धार्मिक पर्व को लेकर नगर निगम ने घाटों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी और बापू नगर के अलावा सेक्टर-3 की 36 गज कॉलोनी में नए छठ घाट बनाए जाएंगे। वहीं, पुराने घाटों की मरम्मत कर उन्हें पूजा के लिए तैयार किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम का दावा है कि 15 नवंबर से पहले सभी घाट तैयार कर दिए जाएंगे।

योजना के तहत अनाज मंडी और बापू नगर में नए घाट बनाए जाएंगे। चावला कॉलोनी के चार पुराने घाटों की मरम्मत होगी। सेक्टर-3 की 36 गज कॉलोनी में दो नए घाट बनाने के साथ दो पुराने घाटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा गुड़गांव नहर के पास बने दो घाटों की भी मरम्मत कराई जाएगी। कुछ स्थानों पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


सफाई, पानी और रोशनी के इंतजाम की मांग

छठ पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, शाम का अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य के साथ व्रत का पारण किया जाता है। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और पूजन सामग्री से सजे सूप व दउरा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने घाटों पर पर्याप्त सफाई, स्वच्छ पानी, रोशनी और सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था करने की मांग की है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा का ध्यान रखने की जरूरत है। नए घाट बनने से पूजा स्थलों पर भीड़ का दबाव कम होने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें