फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम मुख्यालय में अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर फरीदाबाद में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में चार्ज अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण का पहला सत्र बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ, जिसमें जनगणना की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनगणना विभाग से आए सहायक निदेशक कम डिविजनल जनसंख्या इंचार्ज कृष्ण कुमार और जिला समन्वय अधिकारी एवं मुख्य ट्रेनर प्रशांत शर्मा ने अधिकारियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना की प्रक्रिया, घरों की सूची तैयार करने, परिवारों से संबंधित सूचनाएं एकत्र करने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की विधि पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना के दौरान डेटा संग्रहण में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं और नीतियों की रूपरेखा तय करती है।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त व मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न जोन में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण में शहर के जनगणना अधिकारी गौरव अंतिल सहित चार्ज अधिकारी और सहायक चार्ज अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें