फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 75वें स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद द्वारा महाराणा प्रताप भवन में विद्यार्थी परिषद के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। प्रांत संयोजक सोशल मीडिया संयोजक रवि पांडे ने बताया प्रतिभा सम्मान समारोह में 80 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री माधव रावत ने कहा कि अभाविप ने अपनी स्थापना काल से छात्रों और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। अपनी 75 वर्षों की यात्रा में अभाविप ने एक लंबा रास्ता तय करते हुए देश को राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही चरित्रवान और देश के बारे में सोचने वाली पीढ़ी तैयार की है। हम आने वाले वर्षों में देश व मनुष्यता के लिए नई पीढ़ी के साथ नई ऊर्जा द्वारा अच्छा कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। जिला संयोजक गायत्री राठौड़ ने छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जागरूक होना चाहिए। समाज को पता होना चाहिए कि आज से 75 साल पहले जिन छात्रों के बारे में कोई सोचता नहीं था। आज आने वाले समय में उन छात्रों की देश को जरूरत है। इसलिए हर कॉलेज कैम्पस में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच को जागरूक करने के लिए वन्देमातरम, भारत माता की जय की जय घोष करते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर सरोज कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर भारत को विश्वगुरु बनाने पर जोर देना होगा। इस अवसर पर रमन परासर, सुमित यादव, पारस चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, रितु सैनी, तेजस्विनी, कशिश, मनीषा, खुशबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें