फरीदाबाद। दयालपुर गांव में खेत में बने कमरे में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 14 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और कमरे से कुल 2 लाख 18 हजार 500 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। 23 सितंबर की तड़के मुखबिर से सूचना मिली थी कि दयालपुर निवासी नरेंद्र अपने खेत में बने कमरे में रुपये दांव पर लगाकर जुआ खिलाता है और खुद भी खेलता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त किया और टीम तैयार कर कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। संवाद