फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर रविवार को प्रदीप-11 ने गेम चेंजर्स को 24 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रदीप की टीम ने 223 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उदय ने 47 गेंदों पर 108 रन बनाए। सुंदर ने 33 और हिटलर ने 21 रन का योगदान दिया। गेम चेंजर्स के लिए दीपक ने तीन और मोहित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर्स मैच की आखिरी गेंद पर 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वीरेन ने 68 और सुमित ने 34 रन बनाए। प्रदीप-11 के लिए दीपक, प्रदीप, सोनू और अमन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। उदय को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद