फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर रविवार को क्रिक-11 ने एनएस क्रिकेट क्लब को 16 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई क्रिक-11 ने चार विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एनएस क्रिकेट क्लब नौ विकेट पर 185 रन ही बना सकी। क्रिक-11 की ओर से सनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 32 गेंदों पर 78 रन बनाए। संवाद